पटना , मई 24 -- र्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से रविवार को निवेशकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों एवं निवेशकों ने भाग लिया। बैठक में बिहार में इकोटूरिज्म की अपार संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा राज्य में विश्वस्तरीय पर्यटन अवसंरचना विकसित करने की दिशा में विचार-विमर्श हुआ।

कार्यक्रम में विभाग के पीसीसीएफ हॉफ अरविंदर सिंह ने बताया कि भीमबांध परियोजना का आरएफपी पहले ही सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध कराया जा चुका है। इसके साथ ही विभाग द्वारा ईओआई भी जारी किया गया है, जिसमें 27 डैम साइट्स तथा 247 तालाब एवं पोखर स्थलों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग इन स्थलों पर निजी निवेशकों को आमंत्रित करना चाहता है, जिससे बड़े पैमाने पर इकोटूरिज्म को विकसित किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित