पटना , मई 27 -- बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आगामी नौ जून को 'इकोटूरिज्म इंवेस्टर्स मीट-2026' का आयोजन किया जाएगा। राज्य में निजी निवेश से इकोटूरिज्म को बढ़ाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए सरकार निजी निवेशकों को आमंत्रित कर रही है। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आगामी नौ जून को 'इकोटूरिज्म इंवेस्टर्स मीट -2026' आयोजित होने वाला है। इस मीट का उद्देश्य राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना तथा निजी निवेश को आकर्षित करना है।
इस निवेशक सम्मेलन में राज्य के विभिन्न जलाशयों, तालाबों, पोखरों एवं अन्य प्राकृतिक स्थलों पर इको-टूरिज्म परियोजनाओं के विकास को लेकर निवेशकों को आमंत्रित किया गया है।
विभाग का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।सम्मेलन में निवेश के लिए दो प्रमुख समूह निर्धारित किए गए हैं।ग्रुप ए के अंतर्गत जलाशय आधारित इको-टूरिज्म परियोजनाएं शामिल होंगी, जबकि ग्रुप बी में तालाब, पोखर एवं अन्य जल निकाय आधारित परियोजनाओं पर निवेश के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित