पटना , मार्च 05 -- बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग दुर्घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि मधुबनी जिले में सात, सारण में छह, मधेपुरा में तीन, गोपालगंज और सुपौल जिले में दो-दो लोगों की मौत हुयी है।

मधुबनी से आज यहां प्राप्त समाचार के अनुसार जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के परसा चौक के समीप राष्ट्रीय उच्च्पथ संख्या 27ए के पर गुरुवार की सुबह स्कार्पियो और जीप के बीच हुयी टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कार्पियो पर सवार लोग हरियाणा से घूमने आ रहे थे। मृतकों की पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के कनी पाला निवासी संजीव कुमार, रोदी खेड़ी निवासी विकास एवं अंकुश, कुरुक्षेत्र निवासी रितिक और रजीयां के रूप में की गयी है।इस दुर्घटना में घायल दो अन्य लोगों का ईलाज दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित