, Sept. 24 -- कभी रोजगार की तलाश में भटकने वाले अजय कुमार ने अपने हुनर और आत्मविश्वास को आधार बनाकर "प्रतीक इंटरप्राइजेज" की स्थापना की और आज अपने व्यवसाय के माध्यम से न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि 7 से 8 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं। अजय कुमार पासवान ने अपने उद्यम की शुरुआत Rs.10 लाख की परियोजना राशि से की। इस इकाई में फर्नीचर, गोदरेज, ट्रंक, बक्सा, कोठी, ड्रेसिंग, सोफा, पलंग, मेट्रेस आदि का निर्माण किया जाता है। उन्होंने कहा कि अनुभवी कारीगरों की मदद से अलग-अलग प्रकार के फर्नीचर व उपयोगी घरेलू उत्पाद तैयार कर ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप उपलब्ध कराए जाते हैं।

अजय कुमार के लिए यह उद्यम केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। व्यवसाय के विस्तार के साथ कार्य का दायरा बढ़ा और आज उनकी इकाई से लगभग 7-8 लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है।

उद्यमी अजय कुमार ने यह भी जानकारी दी फिलहाल वे इस व्यवसाय के जरिये 1 करोड़ तक का वार्षिक कारोबार साथ ही अपने व्यवसाय को विस्तार करने के लिए अजय कुमार अब अपने उद्यम को और बड़े स्तर पर ले जाने की योजना बना रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि वर्तमान व्यवसाय को गांव से आगे बढ़ाकर एनएच-106 के समीप विस्तारित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित