, April 13 -- बुडको के प्रबंध निदेशक ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे मानसून के पूर्वानुमान पर लगातार नजर रखें और मौसम विभाग की ओर से जारी फोरकास्ट के आधार पर समय रहते अलर्ट मोड में कार्य करें।

गौरतलब है कि मानसून के दौरान वर्षा जल की स्वत: निकासी एवं कम से कम समय के भीतर सभी जलजमाव वाले क्षेत्रों को खत्म करने के लिए पटना नगर निगम की ओर से ऐसे सभी स्थानों की पहचान कर जलनिकासी की रणनीति तैयार की गई है, तथा वैकल्पिक व्यवस्था (प्लान-बी) पर भी कार्य किया जा रहा है। साथ ही निगम की ओर से यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि निगम एवं अन्य एजेंसियों एवं विभाग की ओर से चलाई जा रही किसी परियोजना की वजह से जलजमाव या जलनिकासी में समस्या की परिस्थिति न उत्पन्न हो।

बैठक में पटना नगर निगम के अपर नगर आयुक्त राजन सिन्हा, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता, बुडको की ओर से पटना जिला के सभी परियोजना निदेशक, उप परियोजना निदेशक, सहायक परियोजना निदेशक तथा बुडको के कार्य प्रमंडल (यांत्रिक) के सभी पदाधिकारी एवं बुडको मुख्यालय के संबंधित अभियंता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित