, April 30 -- डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने संबंधित जिलों में सायरन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लैक आउट में बिजली की भूमिक महत्वपूर्ण होती है। इसलिए जिलों के पदाधिकारी समय रहते बिजली विभाग से सामंजस्य स्थापित करेंगे और ब्लैक आउट की सफलता में सहयोग लेंगे। उन्होंने कहा कि सायरन के लिए चौक-चौराहों पर लगे साउंड सिस्टम, थानों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का भी सहयोग लिया जा सकता है। पदाधिकारी माकड्रिल के दौरान अस्पतालों की खिड़कियों पर क्यूबिकल पर्दा या प्राइवेसी कर्टन लगवाना सुनिश्चित करेंगे। माकड्रिल के दौरान आमजन पैनिक ना करें, इसके लिए समुचित प्रचार-प्रसार करेंगे।
बैठक में असैनिक सुरक्षा के महानिदेशक-सह-आयुक्त डॉ. परेश सक्सेना ने नागरिक सुरक्षा की दिशा में होने वाले माकड्रिल की बारीकियों से उपस्थित पदाधिकारियों को रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि पिछले अभ्यास में बेगूसराय जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन था। इसी तर्ज पर अगले अभ्यास के लिए पदाधिकारी अपनी तैयारी पूरी करें। उन्होंने अभ्यास की सफलता के लिए स्कूल-कॉलेजों, दवा व्यवसाइयों के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को इसमें शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने माकड्रिल के लिए निर्धारित सभी छह बिंदुओं का सिलेसिलेवार उल्लेख किया और इसके उद्देश्यों से भी अगवत कराया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पुलिस महानिरीक्षक नागरिक सुरक्षा निदेशालय, पुलिस अधीक्षक नागरिक सुरक्षा निदेशालय, जिलाधिकारी पटना, जिलाधिकारी किशनगंज, जिलाधिकारी बेगूसराय, जिलाधिकारी पूर्णिया, जिलाधिकारी अररिया, जिलाधिकारी कटिहार के साथ-साथ संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, समादेष्टा एसडीआरएफ एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित