, March 17 -- मौके पर उपस्थित युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव कौशल किशोर ने कहा कि महिलाओं में आगे बढ़कर कार्य करने की क्षमता है। उनके लिए इस तहर का रोजगार मेला समय समय पर आयोजित की जाएगी। अगले आयोजन में महिलओं के कौशल के मुताबिक नियुक्ति होगी। इसके लिए अगले महीने कैलेण्डर जारी किया जायेगा। इसके प्रचार प्रसार के लिए सोशल मिडिया और अख़बार के माध्यम से की जाएगी। इस रोजगार मेले की बड़ी सफलता यह रही कि इसमें बिहार के सभी 38 जिलों से युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दूर-दराज से आने वाली इन प्रतिभागियों की सुविधा के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई थी। साथ ही, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भी निगम द्वारा उन्हें हर संभव सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे उन्हें आयोजन स्थल तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो।कार्यक्रम को पूरी तरह से समावेशी बनाते हुए, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष और पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। ज्ञान भवन परिसर में उनकी सुविधा के लिए सहायकों के साथ उचित व्हीलचेयर की व्यवस्था उपलब्ध थी। इस पूरे विशाल आयोजन के सुचारू और बाधारहित संचालन के लिए आयोजकों के स्तर से सभी आवश्यक और पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

इस अवसर पर मेले में अधिकतम रोजगार और मानदेय देने वाले तीन प्रमुख नियोक्ता संस्थानों को सम्मानित किया गया।इसके साथ ही मेले में 700 से अधिक अभ्यर्थियों को लाने वाले प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान एलएनजे टेक्नोलॉजी सहित तीन एजेंसियों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित