, May 27 -- यात्री आवागमन को निर्बाध बनाए रखने के लिए प्रवेश द्वार पर ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी इसके अतिरिक्त पटना जंक्शन की दिशा में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए आवागमन मार्ग को हर परिस्थिति में बाधारहित बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सभी निजी बस स्वामियों एवं संचालकों को जनहित में निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का आग्रह किया गया। सभी निजी बस स्वामियों को अपने आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस तथा संबंधित वाहनों के पंजीयन एवं परमिट दस्तावेजों का सत्यापन एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए अधिकृत नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिये निजी बस स्वामियों का एक समन्वित व्हाट्सएप समूह गठित किया जाएगा, जिससे मल्टीमॉडल हब प्रशासन एवं बस संचालकों के बीच त्वरित संवाद एवं समस्या समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि मल्टी मोडल हब परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग, अनधिकृत वाहन प्रवेश अथवा सार्वजनिक शांति भंग करने वाली गतिविधियों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई एवं आर्थिक दंड अधिरोपित किया जाएगा।

बैठक में गौरव लाल,अपर जिला परिवहन पदाधिकारी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, मोहम्मद शमशाद, मुख्यकार्यपालक पदाधिकारी,पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड , अरविंद कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, जिला प्रशासन, यातायात पुलिस तथा निजी बस संचालकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित