, Sept. 20 -- श्री कुमार ने बताया कि जिले के शेष 13 अंचलों में त्रिसीमाना और ग्राम सीमा सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इन अंचलों में किश्तवार और खानापूरी का कार्य जारी है। पूर्व के पुनरीक्षण सर्वेक्षण में दर्ज खाता-खेसरा में वर्तमान में विभाजित भूखंडों की खानापूरी की जा रही है। कार्य पूरा होने के बाद तैयार अभिलेखों में जमीन के स्वामित्व और कब्जे से संबंधित विवरण व्यवस्थित रूप से दर्ज किए जाएंगे। इसके आधार पर आगे अधिकार अभिलेख तैयार किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित