, April 23 -- वाइब्रेंट विलेज की समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि मधुबनी जिले के सभी 286 वाइब्रेंट विलेज (गांव) में सभी चयनित योजनाओं को त्वरित गति से धरातल पर उतारा जाय, जिससे ये भारत के विकसित गांव की श्रेणी में आ सके। उन्होंने सभी गांवों में एसएसबी की सक्रिय भागीदारी का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि सभी वाइब्रेंट विलेज के पंचायतों की ग्राम सभा में आमंत्रित सदस्य के रूप में एसएसबी के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
मुख्य सचिव ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर के दायरे में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर की जा रही कार्रवाई की भी विस्तृत समीक्षा की।
समीक्षा की कड़ी में मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों द्वारा आपसी समन्वय से किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।
बैठक के बाद मुख्य सचिव ने वरीय अधिकारियों के साथ नेपाली जयनगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा सहित तमाम संवेदनशील बिन्दुओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे का अधिष्ठापन एवं सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम का अवलोकन किया। इसी कड़ी में रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं के अवलोकन के क्रम में संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
बैठक में पुलिस महानिदेशक बिहार विनय कुमार,अपर मुख्य सचिव (गृह) अरविंद कुमार चोधरी,विशेष शाखा एवं एसटीएफ के पुलिस महानिदेशक कुंदन कृष्णन,दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय,जिलाधिकारी आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, एसएसबी मुज़फ्फरपुर मुख्यालय के उप महानिरीक्षक सरोज कुमार ठाकुर, एसएसबी48वीं वाहिनी जयनगर के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी,एसएसबी कमान अधिकारी 18वीं वाहिनी राजनगर के खोजा राम लामोर,अपर समाहर्ता मुकेश रंजन,उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, कोंकण रेलवे के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित