, April 25 -- श्री सरावगी ने कहा कि पार्टी का ध्येय जन-भागीदारी और संगठनात्मक मजबूती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को हर बूथ तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में समाज के अंदर किसी भी क्षेत्र में बेहतर काम करने वालो को रेखांकित कर उसकी सराहना करते हैं और उसे देश के सामने लाते हैं। इस कारण यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।
बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह 'मन की बात' के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह तथा कार्यक्रम की प्रदेश टीम के साथ आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारी एवं जनभागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित