पटना , सितंबर 26 -- िहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में कोर कमिटी की आज बैठक हुई, जिसमे संगठन की आगामी कार्ययोजना एवं सेवा संकल्प अभियान को लेकर चर्चा हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में संगठन को और मजबूत करने के साथ सेवा संकल्प अभियान की आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित और सेवा के संकल्प पर खड़ा संगठन है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। आगामी कार्यक्रमों को लेकर सभी कार्यकर्ता पूरी तत्परता और समन्वय के साथ जुटें।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा हुई। नेताओं ने सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों को जनभागीदारी से जोड़ने तथा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक में क्षेत्रवार संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित