, Nov. 7 -- विभाग ने छठ घाटों के आसपास लगे वितरण ट्रांसफॉर्मरों की फेंसिंग का काम पूरा कर लिया है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने या जलने की स्थिति में तत्काल बदलने के लिए पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई है। घाटों पर अस्थायी फ्यूज कॉल गैंग भी तैनात किए जाएंगे, जिससे बिजली संबंधी शिकायतों का तुरंत समाधान हो सके।पेसू क्षेत्र (पटना) के 23 मुख्य और 68 अन्य छठ घाटों पर बिजली व्यवस्था संभालने के लिए 14 अस्थाई कंट्रोल रूम का गठन कर 152 पदाधिकारियों और 845 तकनीकी विद्युतकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बेहतर संचार व्यवस्था के लिए पटना और देव (औरंगाबाद) क्षेत्र के संबंधित कर्मियों को मोबाइल के साथ वॉकी-टॉकी भी उपलब्ध कराए गए हैं। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को रेट्रो-रिफ्लेक्टिव जैकेट, ब्लू जैकेट और सुरक्षा किट दी गई है।

राज्यभर में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत 948 मुख्य और 2,381 अन्य, जबकि नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत 457 मुख्य और 6,813 अन्य छठ घाट चिह्नित किए गए हैं। इस तरह कुल 1,405 मुख्य और 9,194 अन्य घाटों पर बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने की तैयारी है।

ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने राज्यवासियों को दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान हर घर तक निर्बाध बिजली पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग को बिजली आपूर्ति सुचारु रखने और छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं।उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है, जिससे सभी लोग त्योहार शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मना सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित