, Sept. 6 -- बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता एवं सुरक्षित आवागमन के लिए जिले में कुल 166 नौकाएं तैनात की गई हैं। ये नौकाएं लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित निकालकर ऊंचे स्थानों तक पहुंचाने तथा आवश्यक आवागमन में सहायता कर रही हैं।अथमलगोला में 7, बख्तियारपुर में 21, बाढ़ में 8, दानापुर में 25, मनेर में 25, पाटलिपुत्रा में 19, पुनपुन में 3, फतुहा में 30, दीदारगंज में 18, मोकामा में 6, पालीगंज में 2 एवं फुलवारीशरीफ में 2 नौकाएं तैनात हैं।इसके अतिरिक्त लोगों की सहायता के लिए एसडीआरएफ की 8 टीमें एवं एसएसबी की दो टीमें अधिक आवागमन वाले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात की गई हैं।

जिलाधिकारी कुन्दन कुमार ने बाढ़ प्रभावित लोगों से अपील की है कि वे बिल्कुल घबराएं नहीं। जिला प्रशासन पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ उनकी सहायता के लिए हर समय तैयार है। उन्होंने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध राहत एवं बचाव संसाधनों का उपयोग करने की अपील की है।

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव कार्यों को और तेज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित