, Sept. 26 -- अधिकारियों को तटबंधों की निरंतर निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष चौकसी तथा जलस्तर में बदलाव होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्रों में जलस्तर सुरक्षित स्तर पर पाया गया।
इधर, गंडक बराज से छोड़े गये पानी के कारण भेड़िहरी गांव की बंगाली कॉलोनी एवं रोहुआ टोला में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।
अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, एसडीओ बगहा चांदनी कुमारी, सीओ वसीम अकरम एवं एसएसबी 21वीं बटालियन के कमांडेंट तपेश्वर संवित राउत के नेतृत्व में प्रभावित लोगों को उच्च विद्यालय, भेड़िहरी स्थित सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया जा रहा है। यहां भोजन, आवश्यक सामग्री एवं चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित