, Sept. 18 -- आपातकालीन स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अब तक 5,000 मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में 16,776 हैलोजन टैबलेट वितरित की गई हैं, ताकि पेयजल को सुरक्षित बनाने एवं जलजनित संक्रमण की रोकथाम में सहायता मिल सके।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के उपचार एवं देखभाल के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई थी। वर्तमान में कोई पशु शिविर संचालित नहीं है, जबकि राहत अवधि के दौरान अब तक कुल 5,951 पशुओं का उपचार किया जा चुका है।

पशुपालकों को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब तक कुल 1,16,320 किलोग्राम पशु चारा वितरित किया गया है। जलस्तर में कमी के बाद भी पशुओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर स्थानीय स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों से अपील की गई है कि बाढ़ का पानी घटने के बाद स्थिति सामान्य प्रतीत होने पर भी पूरी सावधानी बरतें। विशेष रूप से नदी, कटाव वाले क्षेत्रों, तटबंधों, कमजोर भूमि एवं जलभराव वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित