, Sept. 24 -- स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर नजदीकी स्वास्थ्य शिविर अथवा स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने तथा स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन से संबंधित प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा राहत एवं बचाव, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल एवं आवश्यक सामग्री की उपलब्धता से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी आपात स्थिति अथवा आवश्यक सहायता के लिए तत्काल स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित