, Sept. 30 -- शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा छात्रों के फिजिकल व मेंटल विकास के लिए परीक्षा महावार-खेल कैलेंडर का अनुपालन अनिवार्य कर दिया गया है। जिसके निरंतर पालन के लिए विद्यालयवार पदाधिकारियों को नामित कर निरीक्षण करने का आदेश दिया गया है। विद्यालयों में अनुशासन का पूरी तरह से ध्यान रखने के लिए कक्षा मॉनिटर बनाये जायेंगे। विद्यालय-वार खेल व एथलिट क्लब का निर्माण किया जायेगा। विद्यालय में स्थापित खेल द्वारा अलग-अलग खेल विधाओं का आयोजन करने की योजना बनायी जा रही है। राज्य के सभी सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानध्यापक के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही लॉन्ग जंप, हाई जंप व अन्य खेलों का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।
मॉडल स्कूलों में बच्चों के साथ-साथ उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले वाले शिक्षकों को टीचर ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही ई-शिक्षाकोष पर सरस्वती विद्या निकेतन द्वारा प्रत्येक दिन रिपोटिंग की जा रही है। यशस्वी मुख्यमंत्री के द्वारा लगातार शिक्षा व खेल के क्षेत्र में तेजी से विकास किया जा रहा है।
मॉडल स्कूलों के माध्यम से आधुनिक सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और नवाचार आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे बिहार के हर छात्र को बेहतर शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित