, May 20 -- बैठक में गया जी अंतर्गत प्रस्तावित मगध टाउनशिप परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने, बोधगया मठ परिसर में पटना म्यूजियम की तर्ज पर आधुनिक लाइट एंड साउंड शो सहित संग्रहालय निर्माण तथा गया जी जिले में औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ.कुमार को आश्वस्त किया कि गया जी जिले से संबंधित इन सभी विकास योजनाओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सके।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित