, Sept. 21 -- जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह गंभीर एवं संवेदनशील है। लोगों की वास्तविक समस्याओं का समाधान नियमानुसार संबंधित विभाग एवं सक्षम स्तर पर किया जा रहा है। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति गलत अथवा भ्रामक सूचना के माध्यम से समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करता है, लोगों को अनावश्यक रूप से एकत्रित करता है अथवा सरकारी कार्य एवं विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करता है, तो ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।उल्लेखनीय है कि वासगीत पर्चा के लिए संबंधित अंचल कार्यालय में आवेदन जमा किया जाता है। आवेदन की नियमानुसार जांच एवं पात्रता के सत्यापन के बाद पात्र लाभुक को अंचल स्तर से ही पर्चा उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए अनावश्यक रूप से पटना जाने अथवा समाहरणालय आने की आवश्यकता नहीं है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता को इस प्रक्रिया के संबंध में स्पष्ट एवं सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे किसी भी प्रकार की भ्रांति की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही, गलत एवं भ्रामक सूचना के माध्यम से लोगों को गुमराह करने तथा अनावश्यक भीड़ एकत्रित करने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान के प्रति प्रशासन पूरी तरह गंभीर एवं संवेदनशील है, लेकिन अफवाह, भ्रम एवं अव्यवस्था फैलाकर विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी पूरी तत्परता एवं सख्ती के साथ कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने जिले के समग्र विकास के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को सरकार की विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं नियमानुसार लाभ पहुंचाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों के निष्पादन में पूरी संवेदनशीलता, तत्परता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित