, Sept. 19 -- पेपरलेस व्यवस्था लागू होने से पहले जिला निबंधन कार्यालय में 2031, शिकारपुर में 1181, बगहा में 976 और लौरिया में 805 दस्तावेजों का निबंधन हुआ था।

जिला निबंधन कार्यालय में इस नयी व्यवस्था में आ रही तकनीकी एवं व्यावहारिक परेशानियों को देखते हुए क्रेता-विक्रेताओं के लिए विशेष सुविधा शुरू की जा रही है।

जिला अवर निबंधक गिरीशचंद्र ने बताया कि प्रशिक्षित कर्मचारी खरीदारों और विक्रेताओं को स्थान-निर्धारण से लेकर आवश्यक कागजात अपलोड करने तथा निबंधन की अन्य प्रक्रियाओं में चरणबद्ध तरीके से सहयोग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित