, Aug. 30 -- राज्य सरकार पैक्स स्तर तक प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दे रही है। इसके तहत सभी पैक्स सदस्यों को मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षण देने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पैक्स के सदस्यों और पदाधिकारियों को सहकारिता के कामकाज, प्रबंधन तथा नई व्यवस्थाओं की जानकारी देना है, जिससे जमीनी स्तर पर सहकारी संस्थाओं की कार्यक्षमता बढ़ाई जा सके।सहकारिता विभाग के 420 सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों तथा 300 पैक्स अध्यक्षों या प्रबंधकों को राज्य के बाहर प्रतिष्ठित सहकारी संस्थानों में प्रशिक्षण-सह-अध्ययन भ्रमण के लिए भेजा जा रहा है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में देश के प्रमुख सहकारी संस्थानों की कार्यप्रणाली और बेहतर प्रबंधन व्यवस्था का अध्ययन कराया जाएगा।
इनमें गुजरात के आनंद स्थित त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय, पुणे स्थित वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान तथा गुरुग्राम स्थित लक्ष्मणराव इनामदार राष्ट्रीय सहकारी अनुसंधान एवं विकास अकादमी प्रमुख हैं।
आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था, बेहतर अवसंरचना और पैक्स स्तर तक क्षमता निर्माण से राज्य में सहकारिता आंदोलन को नई मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित