पटना , फरवरी 23 -- केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार पुलिस में सिपाही (प्रचालक) के 993 रिक्त पदों के लिये ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक मार्च से 31 मार्च निर्धारित की है।
सिपाही (प्रचालक) पद के लिये शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (विज्ञान) या समकक्ष है, जिसमें भौतिकी, रसायन और गणित में सामान्य वर्ग के लिये न्यूनतम 50 प्रतिशत और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिये 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
प्रथम चरण में लिखित परीक्षा, जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट (10 2) स्तर की होगी। परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें 25 सामान्य ज्ञान और समसामयिक मुद्दों से और 25- 25 प्रश्न भौतिकी, रसायन और गणित से। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा।
वहीँ द्वितीय चरण में लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आरक्षण कोटि के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों में से पांच गुणा उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिये बुलाया जायेगा।
इच्छुक उम्मीदवार केंद्रीय चयन पार्षद (सिपाही भर्ती) की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित