पटना , अक्टूबर 17 -- ाज्यभर में दुर्गा पूजा के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के स्तर से इसे लेकर सभी जिलों और थानों को खासतौर से आदेश जारी किए गए हैं। सभी जिलों में संवेदनशील स्थलों का चयन कर वहां सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय में इसे लेकर 24 घंटे काम करने वाला खास कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

दुर्गा पूजा पर्व के शांतिपूर्ण समापन एवं प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। इस वर्ष भी जुलूस लाइसेंस आवश्यक शर्तों के साथ निर्गत किया गया है। साथ ही प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासनिक प्रबन्धन के साथ आवश्यक बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। असामाजिक तथा अराजक तत्वों पर भी सख्त निगरानी रखी जा रही है।

राज्य में पिछले कुछ वर्षों से औसतन 15 से 16 हजार प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। पिछले वर्ष 2025 में लगभग 15 हजार 550 प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। इस वर्ष भी लगभग 16 हजार 800 प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित