, May 25 -- मुख्य सचिव ने निर्माण एजेंसी और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को 10 मई 2026 से 10 अगस्त 2026 के बीच निर्धारित 'तीन माह के लक्ष्यों' को पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है । परिसर के आंतरिक सड़क नेटवर्क और आम जनता के लिए वैकल्पिक मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया, जिससे आगामी 10 जुलाई 2026 तक यह कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो सके । मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन, सीतामढ़ी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि गायत्री मंदिर ट्रस्ट को वैकल्पिक भूमि का हस्तांतरण करने तथा सीता रसोई, पीठाधीश्वर निवास और गायत्री मंदिर जैसी शेष तीन इमारतों को खाली कराने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, जिससे निर्माण कार्य निर्बाध रूप से चल सके ।ड्राइंग्स का अंतिम सत्यापन: फाउंडेशन और स्ट्रक्चर से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण ड्राइंग्स के सत्यापन कार्य को 22 जुलाई 2026 तक हर हाल में अंतिम रूप देने का निर्देश दिया गया ।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि मुख्य मंदिर के साथ-साथ परिसर में बनने वाले यात्री निवास, डिजिटल गैलरी, पार्क और अन्य जनसुविधाओं का खाका इस प्रकार तैयार हो कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को यहाँ उत्तम अनुभव प्राप्त हो।

मुख्य सचिव श्री अमृत ने कहा कि पुनौरा धाम केवल एक पर्यटन परियोजना नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। पर्यटन विभाग के वरीय अधिकारियों को समय-समय पर स्वयं कार्यस्थल का दौरा कर भौतिक प्रगति की समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित