, Sept. 15 -- बैठक में बताया गया कि जिले में ऋण वितरण के लिए 197 आवेदन बैंकों के पास लंबित हैं। जिलाधिकारी ने इन सभी आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।उन्होंने विद्युत विभाग को इस माह जिले में 3,000 से 4,000 नए आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने तथा प्रत्येक सहायक एवं कनीय विद्युत अभियंता को कम-से-कम 100 इच्छुक उपभोक्ताओं की पहचान कर उन्हें आवेदन के लिए तैयार करने का निर्देश दिया।
श्री कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को योजना की जानकारी देने के साथ मौके पर आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा आवेदन से सोलर संयंत्र के अधिष्ठापन तक लाभुकों को आवश्यक सहयोग दिया जाए।उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को भी अपने घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित करने और विभागवार इच्छुक कर्मियों की पहचान कर आवेदन कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने के लिए विद्युत विभाग, बैंक, नगर निगम, अधिकृत वेंडरों और अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में नगर आयुक्त गरिमा लोहिया, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, अधीक्षण अभियंता अजय कुमार, कार्यपालक अभियंता विकास कुमार सहित विद्युत विभाग के अधिकारी, एलडीएम, विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी एवं अधिकृत वेंडर उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित