, Sept. 25 -- बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों से पीएमएफएमई योजना की बैंकवार प्रगति की जानकारी ली। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पीएमएफएमई योजना के तहत जिले के लिए कुल 281 का लक्ष्य निर्धारित है। इसके विरुद्ध अब तक 67 आवेदनों की स्वीकृति तथा 46 आवेदनों का भुगतान किया जा चुका है।जिला पदाधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा योग्य आवेदनों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया।

पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा में बताया गया कि जिले में विभिन्न बैंकों द्वारा अब तक 278 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जबकि 234 आवेदनों का भुगतान किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने बैंकवार प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष पात्र आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि योजनाओं का उद्देश्य पात्र कारीगरों, उद्यमियों एवं लाभुकों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसलिए बैंक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निष्पादित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित