, May 30 -- बिहार ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि ध्वनि एवं वायु प्रदूषण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह पदयात्रा लोगों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने की दिशा में प्रेरित करेगी। राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद् के सदस्य-सचिव नीरज नारायण ने कहा कि वर्तमान वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करते हुए विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करना समय की आवश्यकता है। वहीं मुख्य वन संरक्षक एस. चन्द्रशेखर ने स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण को जरूरी बताया।

उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के शुरुआत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित