पटना , जुलाई 23 -- िहार पर्यटन विभाग की ओर से शुरू की गई कैरावैन बस सेवा पर्यटकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय हो रही है। विभाग की इस अभिनव पहल ने पर्यटन को एक नया आयाम दिया है, जिससे पर्यटकों को आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक परिभ्रमण का विकल्प उपलब्ध हुआ है।
बिहार पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित कैरावैन सुविधा का लाभ लेकर बिहार ही नहीं देश भर में बिहारवासी भ्रमण कर रहे हैं। वहीं बिहार आनेवाले पर्यटक भी इस सुविधा का लाभ उठाकर बिहार भ्रमण कर रहे हैं। कैरावैन बसों की लगातार बुकिंग होने से राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।
बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम में उपलब्ध आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि इस सेवा के प्रति लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है और बुकिंग की प्रगति भी निरंतर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित