पटना , अक्टूबर 23 -- बिहार में पर्यटन को आरामदायक और यादगार बनाने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की लग्जरी कैरावैन पर्यटकों को अपनी पसंद के गंतव्य तक यात्रा करने की सुविधा उपलब्ध करा रही है।बिहार में पर्यटक स्थलों की सैर को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक तरीके से यात्रा करके बेहद यादगार बनाया जा सकता है। इसके लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की लग्जरी कैरावैन पर्यटकों के लिए बेहद आकर्षक विकल्प बनकर उभर रही है।

इस विशेष कैरावैन के जरिए पर्यटक अपनी पसंद के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के साथ ही अपनी जरूरत और सुविधानुसार यात्रा की योजना बना सकते है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह कैरावैन बिहार के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के साथ दूसरे राज्यों और नेपाल तक की यात्रा का विकल्प उपलब्ध करा रही है।

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की लग्जरी कैरावैन से अब तक राजगीर, नालंदा, पावापुरी, बोधगया, गया, मुंडेश्वरी धाम, कैमूर, वैशाली, बक्सर, आरा, बेतिया और धनबाद सहित कई प्रमुख स्थलों की यात्रा की जा चुकी है। इसके अलावा अयोध्या, वाराणसी तथा नेपाल के काठमांडू और पोखरा तक भी पर्यटकों के सफर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित