, July 28 -- बैठक में सचिव श्री कुमार के द्वारा कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, आरा के कार्यों की भी समीक्षा की गई। गेस्ट हाउस, बॉयज हॉस्टल, गर्ल्स हॉस्टल आदि का कार्य अग्रिम चरण में है। साइंस सिटी, पटना में फेज-2 के तहत 'सस्टेनेबल प्लैनेट', 'एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस' तथा 'बॉडी एंड माइंड' गैलरी के लिए प्रदर्श अधिष्ठापन कार्य की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा पहले फेज के तहत शेष प्रदर्शों के अधिष्ठापन को शीघ्र पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। पटना में 0.92 एकड़ भूखंड पर जीविका मुख्यालय भवन का निर्माण के लिये एजेंसी का चयन कर लिया गया है। बैरिकेडिंग का कार्य प्रगति पर है। जीविका मुख्यालय भवन जी 7 होगा। पटना में निर्माणाधीन संयुक्त भवन का कार्य अग्रिम चरण में है। बैठक में संयुक्त भवन को जल्द पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।

इस दौरान बिहार विधान सभा के डिजिटल संग्रहालय के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। 1.74 एकड़ के भूखंड पर डिजिटल संग्रहालय निर्माण किया जा रहा है। डिजिटल संग्रहालय का भवन भू-तल समेत एक मंजिला होगा। डिजिटल संग्रहालय में बिहार विधानसभा के गठन से लेकर अब तक के बिहार के सभी मुख्यमंत्रियों, माननीय विधान सभा अध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति और विधायकों के बारे में डिजिटल रूप में जानकारी होगी। साथ ही, पिछले 100 वर्षों के विधान मंडल के गौरवशाली इतिहास को भी डिजिटल रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

सचिव ने विलंब से चल रहे परियोजनाओं के कार्यों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निदेश दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समयसीमा निर्धारित कर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराएँ। मुख्य अभियंता के स्तर पर लगातार समीक्षा करने के निदेश दिए। उन्होंने अभियंताओं को स्पष्ट निदेश दिया कि निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाय। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित