, March 30 -- इस नए चिकित्सा केंद्र में रोस्टर के आधार पर त्वचा रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, होमियोपैथी समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर रोजाना बैठेंगे, जबकि, स्त्री रोग विशेषज्ञ सोमवार, फिजिशियन मंगलवार, हड्डी रोग विशेषज्ञ बुधवार, ह्रद्य रोग विशेषज्ञ गुरुवार और नेत्र रोग विशेषज्ञ शुक्रवार को बैठेंगे। इस तरह की चिकित्सीय सुविधा शुरू होने पर अधिवक्ता संघों ने खासतौर से हर्ष व्यक्त किया है।
एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की सुविधा परिसर में उपलब्ध होने से यहां के वकीलों के साथ कर्मियों को भी काफी सहूलियत होगी।
वहीं, लॉयर एसोसिएशन के महासचिव राजीव कुमार सिंह एवं संयुक्त सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब एक्स-रे मशीन यहां लगने से लोगों को इसके लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिजिथेरेपी के अलावा मुफ्त दवा और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा बहाल होने से सभी लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित