, May 15 -- पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक सप्ताह में एक दिन वाहन का कम उपयोग करे तो इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ सड़क जाम एवं प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे भी सप्ताह में कम-से-कम एक दिन "नो व्हीकल डे" के रूप में मनाने का संकल्प लें तथा पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री द्वारा भी देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत तथा वाहनों के कम से कम उपयोग की अपील की गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वयं भी इस पहल का पालन कर रहे हैं। उन्होंने मंत्रियों, सरकारी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों से भी सप्ताह में कम-से-कम एक दिन वाहन का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित