सुपौल , सितंबर 29 -- बिहार के सुपौल जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं वाहिनी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा के निकट 9.2 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एसएसबी के अनुसार, 29 सितंबर को सीमा चौकी बेनालीपट्टी की स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी ने ग्राम बेनालीपट्टी स्थित रामजानकी मंदिर के समीप सीमा स्तंभ संख्या 201 के पास निगरानी के दौरान नेपाल की ओर से भारत आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। उसकी बोरी की तलाशी लेने पर 9.2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित