, Sept. 30 -- प्रतिभागियों ने प्रसव सहायिका आधारित प्रसव देखभाल इकाइयां और प्रसूति एवं मातृ देखभाल में प्रशिक्षित नर्स प्रैक्टिशनर्स को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की।केरल के अनुभव साझा करते हुए डॉ. वी.पी. पायली, वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, केएफओजी ने मातृ मृत्यु की समीक्षा के लिए अपनाए जा रहे "नो नेम, नो ब्लेम" दृष्टिकोण का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऐसी समीक्षा का उद्देश्य दोष तय करना नहीं बल्कि कमियों से सीख लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना होना चाहिए।

नीति विशेषज्ञ एवं पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. मनोहर अग्नानी ने प्रभावी रेफरल व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि महिला के साथ उसकी चिकित्सा संबंधी जानकारी, उपचार की जिम्मेदारी और फॉलो-अप की व्यवस्था भी आगे बढ़नी चाहिए। वहीं पीओजीएस की अध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा मिश्रा चौधरी ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता बताई।

राउंडटेबल से प्राप्त सुझावों को "पटना डिक्लेरेशन" में शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य बिहार में ऐसा नेटवर्क ऑफ केयर विकसित करना है जिसमें जोखिम की समय पर पहचान, गुणवत्तापूर्ण एवं सम्मानजनक देखभाल, बेहतर रेफरल और निरंतर फॉलो अप सुनिश्चित हो।

कार्यक्रम के अंत में एम्स पटना, जापाइगो, जीविका, पिरामल फाउंडेशन, सरकारी संस्थानों और पेशेवर संगठनों ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक समन्वित, प्रभावी और महिला केंद्रित बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित