, March 11 -- प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं में ठाकुरगंज बाइपास पथ (कटहलडांगी से धर्मकांटा चौक तक) का निर्माण कार्य, रमजान नदी का डिस्टिलाइजेशन चैनेलाइजेशन एवं सौंदर्याकरण का कार्य, खगड़ा (प्रखंड-किशनगंज) में नए विद्युत शक्ति उपकेंद्र का निर्माण, केंद्र सरकार द्वारा किशनगंज-बहादुरगंज उच्च पथ-27 तथा 327-ई को फोर लेन सड़क से जोड़ने का कार्य, किशनगंज प्रखंड में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, पोठिया प्रखंड में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, असुराघाट एवं निसंदरा घाट के बीच कनकई नदी पर उच्चस्तरीय आर.सी.सी पुल का निर्माण कार्य एवं किशनगंज-ठाकुरगंज पथ में महानंदा नदी पर पुल का निर्माण कार्य की योजना शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने ठाकुरगंज प्रखंड के चूरली में बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा नवनिर्मित 220/132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रिड उपकेंद्र के नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कुमार ने जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों द्वारा क्रियान्वित विभिन्न कार्यों एवं उत्पादों की जानकारी ली।
इस क्रम में मुख्यमंत्री श्री कुमार ने 13,375 जीविका स्वयं सहायता समूह को बैंक लिंकेज से आर्थिक सहयोग के तहत 2 अरब 42 करोड़ 64 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, 2,556 जीविका स्वयं सहायता समूह को सामुदायिक निवेश निधि के अंतर्गत 21 करोड़ 23 लाख 20 हजार का सांकेतिक चेक, 256 सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहयोग के लिये दो करोड़ 22 लाख 30 हजार रुपए का सांकेतिक चेक, सामुदायिक पुस्तकालय सह करियर विकास केंद्र की चाभी, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, दिव्यांगजनों के लिए बैट्री चालित ट्राइ साइकिल का चाभी, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मुस्लिम महिला परित्यकता/तालाकशुदा सहायता अनुदान योजना एवं मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का सांकेतिक चेक लाभुकों को प्रदान किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, अल्पसंख्यक कल्याण सह किशनगंज जिले के प्रभारी मंत्री मो. जमा खान, ठाकुरगंज के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड चेयरमैन इरशाद अली आजाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, अपर पुलिस महानिदेशक कुंदन कृष्णन, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार, पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. कुमार आशीष, किशनगंज के जिलाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित