, March 25 -- श्री कुमार ने कहा कि भोजपुर में कर्पूरी ठाकुर छात्रावास एवं 2 आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि भोजपुर में सिंचाई सुविधाओं का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराया गया है। सोन नहर की वितरणी का जीर्णोद्धार एवं 60 चेकडैम का निर्माण कराया गया है। भोजपुर जिले को दस योजनाओं की स्वीकृति दी गयी जिन पर काम चल रहा है जिन्हें शीघ्र पूरा किया जायेगा। आरा में रिंग रोड तथा आरा शहर के पथों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। आरा में सम्प हाउस का निर्माण कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आरा-छपरा पथ तथा बिहिया में सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संदेश से कोईलवर तक नहर बांध पर पथ निर्माण कराया जा रहा है। धरहरा तक नहर बाँध पर सड़क निर्माण किया जा रहा है। बिहियाँ पीरो पथ में बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। तरारी में सूर्य मंदिर परिसर का विकास किया जा रहा है। 10 प्रखंडों में नये प्रखंड/अंचल कार्यालय भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत अगले पांच वर्षों 2025 से 2030 के बीच भोजपुर में अनेक काम कराये जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित