, March 19 -- गौरतलब है कि कजरा (लखीसराय) में प्रथम चरण के तहत 185 मेगावाट सौर ऊर्जा सह 282 मेगावाट आवर बैट्री ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजना का कार्य पूर्ण हो गया है, जबकि द्वितीय चरण के तहत 116 मेगावाट सौर ऊर्जा सह 241 मेगावाट आवर बैट्री ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजना का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने इसकी कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी ली और तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कजरा सोलर पावर प्लांट बहुत अच्छा बना है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काफी कार्य किए जा रहे हैं।

श्री कुमार ने इसके बाद कजरा सोलर पावर प्लांट परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के विकासात्मक योजनाओं का स्टॉल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों के उत्पादों एवं कार्यों को देखा और उसकी सराहना की। उन्होंने 4,840 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 123 करोड़ 80 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने शिक्षा विभाग, खेल विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग और उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।उन्होंने शिक्षा विभाग के तहत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभुक छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उनकी सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित