, March 17 -- श्री कुमार ने डिग्री कॉलेज परिसर, कटोरिया में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी ली। बौंसी प्रखंड में 31/11 केवी, 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र का, 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र अमरपुर के निर्माण कार्य का, पथ प्रमंडल बांका अंतर्गत सुल्तानगंज, तारापुर, बेलहर, कटोरिया, चानन, दर्दमारा पथ (एस०एच०-22), भागलपुर-अमरपुर-बांका (एस०एच०-25), बौंसी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण कार्य, बाढ़ में गंगा नदी अधिशेष जल को बांका जिला के बदुआ जलाशय एवं मुंगेर जिला अंतर्गत खड़गपुर जलाशय में अंतरण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने जीविका के स्टॉल के निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन कार्य से जुड़े हुए विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने 3,426 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 55 करोड़ 70 लाख का सांकेतिक चेक प्रदान किया तथा 13,623 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 363 करोड़ का सांकेतिक चेक प्रदान किया।
श्री कुमार ने शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत 34 लाभुकों को एक करोड़ 29 लाख 70 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को भी सांकेतिक चेक प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित