, March 18 -- श्री कुमार ने इस क्रम में नवादा जिले के बहुद्देश्यीय प्रेक्षागृह का निर्माण कार्य, गोविंदपुर से दर्शन नाला (एसएच-103) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत पाचू बिगहा एवं आदमपुर गांव के बीच तिलैया नदी पर निर्माण कार्य, रजौली प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रजौली पश्चिम में रजौली-शिवाला से रजौली-डीह को जोड़ने के लिये धनार्जय नदी पर निर्माण कार्य, नवादा शहर में सिटी सर्विलांस हेतु नियंत्रण कक्ष की स्थापना, नगर पंचायत रजौली में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज का निर्माण, नगर परिषद् के 44 वार्डों के आवासीत घरों के लिए जल आपूर्ति कार्य, पकरीबरावां अंचल के कचना मौजा में ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण कार्य के संबंध में तथा एनएच-31 के 91 कि०मी० आदिलगंज एस०एच०-108 (सकरी नदी तक) बाईपास सह रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण कार्य की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने सभी कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।उन्होंने इसके बाद वहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के उत्पादों एवं कार्यों को देखा और उसकी सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने 13,241 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 226 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और वृद्धजन पेंशन योजना के लाभार्थियों सहित अन्य योजनाओं के लाभुकों से संवाद किया। उन्होंने शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, श्रम संसाधन विभाग और उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित