, March 13 -- मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी विकास योजनाओं का काम तय समय सीमा के अंदर ठीक ढंग से पूर्ण कराएं। इन सभी विकास कार्यों के पूरा हो जाने से लोगों को काफी फायदा होगा। पथों एवं पुलों के बन जाने से यातायात सुगम हो जाएगा तथा समय और ईंधन की भी बचत होगी।उन्होंने खगड़िया नगर परिषद के वार्ड संख्या-39 में स्थित संसारपुर मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।

श्री कुमार ने अवलोकन के क्रम में सतत् जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत कुल 1,245 परिवारों को दूसरी किस्त के रूप में चार करोड़ 98 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, अभियान बसेरा अंतर्गत सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों को सरकारी भूमि की बंदोबस्ती का प्रमाण पत्र, दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल की चाभी, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, खगड़िया का सांकेतिक चेक, कस्टम हायरिंग सेंटर की चाभी आदि लाभुकों को प्रदान किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, समाज कल्याण सह खगड़िया जिले के प्रभारी मंत्री मदन सहनी, विधायक रामचंद्र सदा, विधायक बबलू कुमार, पन्ना लाल सिंह पटेल, बाबू लाल शौर्य, विधान पार्षद ललन सर्राफ, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा, जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित