, March 25 -- मुख्यमंत्री श्री कुमार ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के 78 लाभुकों को तीन करोड़ 90 रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही मुख्यमंत्री तालाब मत्स्यिकी विकास योजना, अंतर्जातीय विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना सहित अन्य विभागों की योजनाओं के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। उन्होंने शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, समाज कल्याण विभाग, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, कृषि विभाग, उद्योग विभाग के स्टॉलों का निरीक्षण कर विभाग द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को देखा और उसकी सराहना की।
श्री कुमार ने भोजपुर जिला अंतर्गत जीरोमाइल से आशमी फ्लाईओवर (एनएच-30 का लेफ्ट आउटर भाग) तक टू लेन आरओबी सहित फोर लेन में चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, आरा शहर के लिये रिंग रोड योजना के तहत पथों एवं फ्लाईओवरों का निर्माण, आरा बक्सर फोर लेन (एनएच-922) से छपरा (माया बबुरा) पथ का फोर लेन से सिक्स लेन में परिवर्तन कार्य, रेलवे स्टेशन से कतिरा पथ एवं रमना मैदान भाया एसपी आवास, कृषि भवन, प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय, जिला न्यायाधीश आवास पथ का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, चंदवा से धरहरा तक आरा शहर सुरक्षा बांध का सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण कार्य, संदेश से अखगांव होते हुए कोईलवर तक नहर के बांध पर पथ का निर्माण कार्य, देव सूर्य मंदिर परिसर का विकास कार्य एवं सौंदर्गीकरण कार्य सहित अन्य क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अधिकारियों को योजनाओं को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये।इसके बाद श्री कुमार कृषि उत्पादन बाजार समिति, आरा पहुंचे जहां उन्होंने कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण का जीर्णोद्धार एवं निर्माण (लागत 5785.50 लाख रुपये) का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वहां लगाए गए कृषि उत्पाद, फल आदि का अवलोकन किया और उत्पाद की गुणवत्ता एवं उसके उत्पादन के बारे में जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित