, March 11 -- मुख्यमंत्री श्री कुमार ने वहां लगाए गए सुधा के विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने कृषि यांत्रिकीकरण मेला का शुभारंभ किया। साथ ही वहां आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, वृद्धजन पेंशन योजनाके लाभार्थियों, साइकिल योजना की लाभुक छात्राओं, अक्षर आंचल योजना के लाभुकों एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभार्थियों से संवाद किया।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने जीविका दीदियों द्वारा संपोषित 6364 स्वयं सहायता समूह को 239 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। जैविक खेती के लिये उपकरण के लिए अनुदान का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी प्रदान की। किसानों को केसीसी लोन, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थियों, अंतर्जातीय विवाह योजना के लाभार्थियों, दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल प्रदान किया।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने स्टॉल निरीक्षण के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभुकों से कहा कि सरकार सभी का ख्याल रख रही है। सभी लोगों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। सभी लोग योजनाओं का लाभ उठाएं और आगे बढ़ें।
श्री कुमार ने इसके बाद ए.एन.एम, जी.एन.एम, पारा मेडिकल प्रशिक्षण संस्थान सह छात्रावास का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया तथा उद्घाटन के वहां की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य छात्रावासों के छात्रों के साथ भी संवाद किया।उन्होंने सभी छात्रों से कहा कि वे लोग मन लगाकर पढ़ें और जीवन में आगे बढ़ें।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री सह अररिया जिले के प्रभारी मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, विशेष शाखा के पुलिस महानिदेशक कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, पूर्णिया प्रक्षेत्र के प्रभारी पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमार आशीष, अररिया के जिलाधिकारी विनोद दुहान, अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित