, May 22 -- मंत्री श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन योजनाओं को गुणवत्ता से समझौता किए बिना समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता या अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी एवं संवेदक के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में जलापूर्ति, सीवरेज, सड़़क निर्माण, नाला निर्माण तथा शहरी सौंदर्यीकरण से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान जिन प्रमुख परियोजनाओं पर विशेष चर्चा हुई उनमें जलापूर्ति परियोजना, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना, बस स्टैंड परियोजना, मोक्षधाम परियोजना एवं तालाबों के पुनरुद्धार एवं जीर्णोद्धार से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0, व्यक्तिगत घरेलू शौचालय निर्माण, लिगेसी अपशिष्ट के बायो-रेमिडिएशन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली तथा स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित