, May 22 -- बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), मुख्यमंत्री हर घर नल का जल निश्चय योजना, मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय शहरी आजीविका मिशन की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही दरभंगा आयोजना क्षेत्र, प्रस्तावित संशोधित आयोजना क्षेत्र, विशेष क्षेत्र एवं कोर एरिया के विकास की भावी रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। मंत्री ने कहा कि दरभंगा के समग्र एवं सुनियोजित विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
बैठक में विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी, बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर, विशेष सचिव राजीव कुमार श्रीवास्तव, अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा, अपर सचिव मनोज कुमार सहित विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित