, April 2 -- श्री कुमार ने इसके बाद सगुना मोड़ के पास रूककर रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक नेहरू पथ के दोनो तरफ भूमिगत नाला के साथ पथ के चौड़ीकरण कार्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि इन कार्यों को तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि पश्चिमी पटना क्षेत्र काफी तेजी से विकसित हो रहा है। इससे क्षेत्र के यातायात की व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर रूपसपुर से सगुना मोड़ तक अवस्थित लगभग 12 मीटर चौड़ा कच्चा नाला पर बॉक्स पुलिया सह सड़क के रूप में निर्माण किया जा रहा है। इससे शहर का सौंदर्याकरण भी होगा और इस क्षेत्र के लोगों का आवागमन और सुलभ होगा। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने गोला पथ स्थित कृष्णा चौक पर रूककर नेहरू पथ से गोला पथ में 2.20 किलोमीटर चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गोला पथ में जाम की समस्या बनी रहती है। इस पथ का चौड़ीकरण कार्य तेजी से पूर्ण करें। कार्य के पूर्ण होने से इस क्षेत्र के लोगों को दानापुर जाने में भी काफी सहूलियत होगी।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह,मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ.गोपाल सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के.शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित