, March 12 -- श्री कुमार ने कहा कि पांच नये एक्सप्रेस-वे सड़कों का निर्माण तथा ग्रामीण सड़कों का 2-लेन चौड़ीकरण किया जायेगा। सभी इच्छुक लोगों के घर की छतों पर सोलर पैनल लगाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में पर्यटन एवं इको टूरिज्म के विकास पर विशेष जोर दिया जायेगा। पटना में स्पोर्ट्स सिटी का विकास तथा खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दिया जायेगा। सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत आधुनिक तकनीक तथा अच्छे प्रशासन के माध्यम से राज्य के सभी नागरिकों के जीवन को आसान बनाया जायेगा।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि बिहार लगातार विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। केन्द्र का भी पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। बिहार और विकसित होगा, देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जायेगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
उन्होंने कहा कि पूर्णिया में विकास के कई कार्य कराये गये हैं। पटना से पूर्णिया के बीच की सड़कें भी जर्जर थी जिसके कारण आवागमन काफी कठिन था। पहले पटना से पूर्णिया पहुंचने में काफी समय लगता था। जिले के अंदर वाले क्षेत्रों में तथा आसपास के जिलों में आना-जाना बहुत कठिन था। पूरे जिले में बिजली का हाल बहुत बुरा था। हमारी सरकार ने 2005 से ही पूर्णिया में विकास के अनेक महत्वपूर्ण कार्य कराये हैं। पटना से पूर्णिया तक अच्छी सड़क का निर्माण करा दिया गया है। इससे आवागमन सुगम हो गया है। पूर्णिया में अनेक पुलों एवं पथों का निर्माण कराया गया है।
श्री कुमार ने कहा कि पूर्णिया में इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना की गयी है। महिला आईटीआई एवं सभी अनुमंडलों में आईटीआई की स्थापना की गयी है। उन्होंने कहा कि जीएनएम संस्थान, पारा मेडिकल संस्थान, पूर्णिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना की गयी है। कर्पूरी छात्रावास एवं 3 आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया गया है। पूर्णिया से हवाई यात्रा की सेवा शुरू करने सहित अनेक कार्य किए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि जिले में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जायेगी। सबका सम्मान-जीवन आसान निश्चय के तहत कठिनाइयों को दूर कर लोगों के लिए सरकारी सुविधाएं प्राप्त करना आसान बनाया जायेगा। इन कामों से जिले का पूरे तौर पर विकास होगा। केन्द्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अब बिहार बहुत आगे बढ़ेगा और देश के विकसित राज्यों में शामिल हो जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित