, May 12 -- श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागीय कार्यों को मिशन मोड में संचालित किया जाए तथा सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने पर बल देते हुए कहा कि निविदा से संबंधित किसी भी कार्य को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाते हुए न्यूनतम समय में कार्य पूर्ण करने की दिशा में प्रभावी पहल की जाए।

श्री मिश्रा ने कहा कि राज्य के शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए अभियंत्रण कार्यों का समय पर पूरा होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समन्वय एवं जवाबदेही के साथ काम करने को कहा, जिससे योजनाओं का लाभ आम जनता तक शीघ्र पहुंच सके।

बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर, अपर सचिव मनोज कुमार, अभियंता प्रमुख सहित विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित