, March 26 -- श्री कुमार ने कहा कि पावापुरी में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना की गयी है। उन्होने कहा कि डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कराया गया है। कर्पूरी छात्रावास एवं 3 आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया गया है। सिंचाई सुविधाओं का विकास कराया गया है। कुल 268 आहर, पईन, वीयर एवं चेकडैम योजनाओं का कार्य कराया गया है। राजगीर में पांच धर्मों (हिन्दू, मुस्लिम, बौद्ध, जैन, सिख) से जुड़े स्थलों का विकास कराया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय, पुलिस अकादमी, खेल अकादमी, नेचर सफारी, जू सफारी, पांडू पोखर, घोड़ा कटोरा, नये रोपवे का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि नालंदा जिले को 19 योजनाओं की स्वीकृति दी गयी जिन पर काम चल रहा है जिसे शीघ्र पूरा किया जायेगा। चार सिंचाई योजनाओं तथा दो जमींदारी बांध का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। चार नदियों में कटाव निरोधी कार्य कराया जा रहा है। चार पथों का चौड़ीकरण तथा दो नये बाईपास क्रमशः हिलसा पूर्वी और बिहारशरीफ पूर्वी बाईपास का निर्माण किया जा रहा है।
श्री कुमार ने कहा कि सरमेरा में 'कृषि अनुसंधान केन्द्र' की स्थापना की गयी है। उन्होंने कहा कि राजगीर के गर्म पानी के कुण्ड (ब्रह्मकुण्ड) परिसर का विकास किया जा रहा है। अनेक प्रखंडों में नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। सात निश्चय 3 के तहत अगले 5 वर्षों 2025 से 2030 के बीच में नालंदा जिले में अनेक काम कराये जायेंगे। नालंदा जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नये उद्योग लगाये जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित