, March 10 -- श्री कुमार ने कहा कि राज्य के पर्यटन स्थलों को विकसित कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थलों के रूप में स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली सर्किट में सभी प्रकार की पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। साथ ही इको टूरिज्म के विकास पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 की योजनाओं तथा सात निश्चय-3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री कुमार को विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री कुमार ने निर्देश दिया कि प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सात निश्चय-2 के तहत जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के हित में कार्य कर रही है, इसेलेकर कई योजनायें चलायी जा रही हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि सात निश्चय-3 के तहत जो योजनाएं निर्धारित की गई हैं उस पर बेहतर ढंग से कार्य शुरू करें।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री श्री कुमार को हरित पौध एवं पेंटिंग भेंटकर उनका स्वागत किया।
समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, संबधित विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, कोशी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, कोशी प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक कुमार आशीष, जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक सरथ आर. एस. सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित